Giridih News: चलती मालगाड़ी पर चढ़कर कोयला चोरी का आरोप, युवक गिरफ्तार; ट्रेन रोकने की कोशिश का भी दावा

गिरिडीह में चलती मालगाड़ी पर चढ़कर कोयला चोरी करने वाले युवक को सीसीएल सुरक्षा टीम ने पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

गिरिडीह : सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र में रैक डिस्पैच के दौरान चलती मालगाड़ी पर चढ़कर कोयला चोरी करने के आरोप में एक युवक को सीसीएल की पेट्रोलिंग टीम और जेएचजी जवानों ने पकड़कर मुफस्सिल थाना पुलिस के हवाले कर दिया. मामले में सीसीएल गिरिडीह क्षेत्र के सुरक्षा विभाग में कार्यरत विनोद दास के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

आवेदन के अनुसार, रैक डिस्पैच के दौरान पहाड़ीडीह निवासी मो. आफताब चलती रैक पर चढ़कर कोयला चोरी कर रहा था. सीसीएल गार्ड और जेएचजी जवानों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो आरोप है कि उसने गार्ड को इशारा करते हुए धमकी दी. इसके बाद दूसरी पाली की सीसीएल पेट्रोलिंग टीम, आईएचजी कर्मी माया सिंह और ड्यूटी पर तैनात जेएचजी जवानों ने मिलकर उसे पकड़ लिया.

ट्रेन रोकने का भी लगाया गया आरोप

सीसीएल सुरक्षा विभाग ने आवेदन में बताया है कि रैक पर चढ़कर कोयला चोरी के साथ वैक्यूम मारकर ट्रेन रोकने का प्रयास भी किया जाता है. इससे कोयले की चोरी के अलावा रेलवे परिचालन में बाधा उत्पन्न होने और सीसीएल की संपत्ति को नुकसान पहुंचने की आशंका रहती है. पकड़े गये युवक को सीसीएल सुरक्षा विभाग ने आवेदन के साथ मुफस्सिल थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >