Giridih News :मोबाइल चोरी के आरोप में युवक की पिटाई

Giridih News :बरगंडा स्थित शिवम हॉस्पिटल के पास शुक्रवार दोपहर में स्थानीय लोगों ने एक युवक को मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़कर जमकर पिटाई कर दी. आरोपित की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कोईमारा उदनाबाद निवासी मंटू वर्मा के रूप में हुई है.

उदनाबाद के ही रहने वाला रोहित वर्मा ने बताया कि गुरुवार रात एक शादी समारोह में मंटू भी शामिल था. इसी दौरान मौका पाकर वह वहां से तीन मोबाइल और पर्स लेकर फरार हो गया. शुक्रवार दोपहर जब आरोपित मंटू शिवम हॉस्पिटल के पास दिखा तो रोहित और अन्य लोगों ने उसे पहचान लिया. मोबाइल चोर कहकर लोगों ने उसे पकड़ा और पिटाई कर दी.

पुलिस कर रही है पूछताछ

इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद उसे अपने साथ थाना ले गयी. नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित ने आवेदन दिया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pradeep kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >