Giridih News: घर से निकला युवक चार दिनों से लापता, परिजन परेशान

Giridih News: प्रार्थी युवक के पिता शिवशंकर मंडल के अनुसार अनुराज कुमार (23) 30 अगस्त को अटका चौक की तरफ घूमने की बात कहकर निकला था.

बगोदर थानांतर्गत अटका का एक युवक चार दिनों से लापता है. लगातार खोजबीन के बाद सुराग नहीं मिलने पर परिजनों ने थाना में आवेदन दिया है. प्रार्थी युवक के पिता शिवशंकर मंडल के अनुसार अनुराज कुमार (23) 30 अगस्त को अटका चौक की तरफ घूमने की बात कहकर निकला था. उस दिन देर रात तक घर नहीं आने पर रिश्तेदारों के यहां काफी खोजबीन की. कुछ भी पता नहीं चलने से लोग अंदेशों से घिर कर परेशान हैं. इस बाबत बगोदर पुलिस से युवक की खोजबीन की मदद की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >