Giridih News :23 करोड़ की लागत से गिरिडीह में बनेगा वर्किंग वूमेन हॉस्टल

Giridih News :गिरिडीह में वर्किंग वूमेन की सुविधा के लिए हॉस्टल का निर्माण होना है. इसके लिए गिरिडीह कॉलेज के बगल सोनबाद क्षेत्र में स्थल चयनित किया गया है. इस भवन का निर्माण 23.50 करोड़ की राशि से होगा.

केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय ने दी योजना की स्वीकृति, गिरिडीह कॉलेज के पास चिह्नित है स्थल

गिरिडीह में वर्किंग वूमेन की सुविधा के लिए हॉस्टल का निर्माण होना है. इसके लिए गिरिडीह कॉलेज के बगल सोनबाद क्षेत्र में स्थल चयनित किया गया है. इस योजना का निर्माण 23.50 करोड़ की राशि से होगा. इस योजना को लेकर केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्रालय से स्वीकृति मिलने के बाद राशि आवंटित की गई है. इस संबंध में कोडरमा सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा नेता दिनेश प्रसाद यादव ने बताया कि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी की पहल पर वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण होना है. इसके लिए सोनबाद में स्थल का चयन कर लिया गया है. जल्द ही योजना को लेकर निविदा निकाली जायेगी. उन्होंने बताया कि गिरिडीह जिले के कई प्रखंडों से महिला श्रमिक काम करने के लिए जिला मुख्यालय आतीं हैं. कभी-कभार शाम होने की वजह से ऐसी महिलाओं को अपने घर वापसी में परेशानी होती है. महिला श्रमिकों की इन समस्याओं को समझते हुए केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माण कराने का निर्णय लिया है. गिरिडीह सहित झारखंड के अन्य जिलों में हॉस्टल का निर्माण होना है. हॉस्टल सभी ठहरने के साथ-साथ कैंटीन की व्यवस्था रहेगी. ताकि, रात में हॉस्टल में ठहरने वाली महिला श्रमिकों को सहूलियत हो सके. श्री यादव ने बताया कि उक्त हॉस्टल में महिला श्रमिकों के लिए सुरक्षा की भी व्यवस्था रहेगी. योजना का व्यापक लाभ वर्किंग वूमेन को मिलेगा.

काम की तलाश में कई महिला श्रमिक पहुंचती हैं मुख्यालय

रोजगार हेतु काम की तलाश में प्रखंडों से कई महिला श्रमिक जिला मुख्यालय पहुंचती है. दिन भर काम करने के बाद शाम को वह वापस घर लौट जाती हैं. लेकिन, कभी-कभी देर होने पर उन्हें घर वापसी में परेशानी होती है. शहर में पीरटांड़, गांडेय व जमुआ क्षेत्र से महिला श्रमिक अधिक आतीं हैं. ऐसी स्थिति में वर्किंग वूमेन हॉस्टल का निर्माण होने से ऐसी महिलाओं को काफी सुविधा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >