गणगौर देवी की प्रतिमा के विसर्जन में महिलाओं ने खेली होली

मानसरोवर तालाब बरवाडीह में गुरुवार को गणगौर देवी की प्रतिमा का विसर्जन पूरी श्रद्धा से किया गया. इस दौरान लोकगीत गाते हुए नवविवाहिताएं अपनी सखी-सहेलियों, मां, चाची, ताई, दादी के साथ गणगौर की प्रतिमा को विसर्जित करने पहुंचीं.

गिरिडीह. मानसरोवर तालाब बरवाडीह में गुरुवार को गणगौर देवी की प्रतिमा का विसर्जन पूरी श्रद्धा से किया गया. इस दौरान लोकगीत गाते हुए नवविवाहिताएं अपनी सखी-सहेलियों, मां, चाची, ताई, दादी के साथ गणगौर की प्रतिमा को विसर्जित करने पहुंचीं. महिलाओं ने जमकर होली खेली और अपने सुहाग की दीर्घायु होने की कामना की. घाट पर महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी. गणगौर विसर्जन को लेकर श्री जीणमाता मंगल पाठ समिति और मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा ने बरवाडीह स्थित मानसरोवर तालाब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बताया गया कि नवविवाहिताएं सुहाग की रक्षा के लिए माता पार्वती और भगवान शंकर की पूजा करती हैं. बताया कि 16 दिनों से चल रही पूजा का समापन गुरुवार को हुआ. जिसमें मारवाड़ी समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

श्री जीणमाता मंगलपाठ समिति ने किया प्रतियोगिता का आयोजन

मानसरोवर तट पर श्री जीणमाता मंगलपाठ समिति ने म्यूजिकल चेयर समेत कई प्रतियोगिताएं करायीं. इास अवसर पर महिलाओं ने चाट एवं आइसक्रीम का आनंद उठाया. खंडेलवाल महिला समिति ने घाट पर पानी की व्यवस्था की थी. महिलाओं ने तालाब की सफाई के लिए नगर निगम का आभार प्रकट किया. मांग की कि हर साल तालाब की सफाई और मिट्टी काटने का कार्य बरसात से पहले कराया जाये. महिलाओं ने तालाब को हमेशा स्वच्छ रखने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया. मौके पर मारवाड़ी युवा मंच प्रेरणा शाखा की निवर्तमान अध्यक्ष प्रिया अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष सोनू चौधरी, सचिव साक्षी चौधरी, कोषाध्यक्ष किरण शर्मा, बेला जालान, वृद्धि चौधरी, खुशबू खेतान, कविता राजगढ़िया आदि मौजूद थीं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >