मृतका का मायका सतगावां थाना क्षेत्र के दोनैया गांव है. घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी. सूचना पर गावां थाना पुलिस पहुंची और विवाहिता के शव को फंदे से नीचे उतारा. लोगों से पूछताछ भी की. सूचना पर मायके से आये लोगों ने हो-हल्ला करने लगे.
विवाहिता की मां ने लगाया हत्या का आरोप
मृतका की मां सायरा बानो का कहना था कि मेरी पुत्री की हत्या हुई है. विवाह के बाद से उसे प्रताड़ित किया जा रहा था. वहीं, चचेरा भाई असगर आलम ने कहा कि जिस प्रकार से शव फंदे से झूला हुआ था, इससे साफ जाहिर होता है उनकी हत्या हुई है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया. शव ले जाने के दौरान लोग हंगामा करने लगे. लोगों का कहना था कि शव को एंबुलेंस से ले जाना चाहिए. बाद में पुलिस दूसरे वाहन की व्यवस्था की और शव को गावां थाना ले आयी.
क्या कहते हैं थाना प्रभारी
मौके पर उपस्थित थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. मामले की जांच की जा रही है. आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जायेगी.
