शादी का झांसा देकर एक महिला का यौन शोषण करने के आरोप में पचंबा थाना पुलिस ने सोमवार को करहरबारी निवासी पवन रवानी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. 14 सितंबर को पीड़िता ने पचंबा थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि आरोपी पवन रवानी शादी का झांसा देकर वर्ष 2021 से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा था. वह जब भी शादी की बात कहती, तो वह टाल देता. परेशान होकर महिला ने पचंबा थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी. जांच के क्रम में आरोपी को हिरासत में लिया गया और पूछताछ की गयी. पूछताछ के बाद सोमवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि महिला की ओर से प्राप्त आवेदन के आधार पर कार्रवाई की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
