Giridih News :महिला ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगा दर्ज करायी प्राथमिकी

Giridih News :गावां थाना क्षेत्र स्थित उपरैली कहुवाई निवासी मुद्रिका देवी पिता विजय साव ने गावां थाना में आवेदन देकर अपने पति समेत अन्य सात लोगों पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करवायी है.

गावां थाना क्षेत्र स्थित उपरैली कहुवाई निवासी मुद्रिका देवी पिता विजय साव ने गावां थाना में आवेदन देकर अपने पति समेत अन्य सात लोगों पर दहेज प्रताड़ना की प्राथमिकी दर्ज करवायी है. महिला का कहना है कि वर्ष 2018 में डडकोल निवासी मुन्ना साव पिता अर्जुन साव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से इसका विवाह हुआ था. शादी के समय मेरे पिता ने पांच लाख नगद एक बाइक सोने चांदी के जेवरात बर्तन आदि दिये थे. शादी के बाद मुझे एक पुत्र व एक पुत्री भी हुई. तीन वर्षों बाद मेरा पति मुन्ना साव, भैसुर मुकेश साव, देवर टुनटुन कुमार, ससुर अर्जुन साव, सास गीता देवी, ननद रेखा देवी व ननदोशी अर्जुन मंडल मायके से ढाई लाख रुपये लाने का दबाव मुझपर बनाने लगे. वहीं बात बात में गाली गलौज मारपीट कर घर से निकाल दिया. लगभग 10 महीने से हम अपने मायके में रह रहे है. इधर सूचना मिली कि मेरे पति ने झारखंडी धाम जाकर एक युवती से दूसरा विवाह कर लिया है. इस संबंध में थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि मामले में महिला के बयान पर गावां थाना में कांड संख्या 62/25 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >