जांच के बाद पुलिस ने महिला को छोड़ा
पचंबा थाना क्षेत्र के लखारी मुहल्ले में एक महिला को बच्चा चोरी करने के आरोप में पुलिस के हवाले कर दिया गया. लोगों का आरोप था कि महिला बच्चा चोरी करने के उद्देश्य से वहां आयी थी. बताया गया कि महिला लखारी के एक घर में घुसी और वहां एक 10 साल के बच्चे को बुलाने लगी. इस पर बच्चे ने शोर मचाना शुरू कर दिया, इसके बाद आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गये और मामले की सूचना पुलिस को दी. पचंबा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को थाने लेकर आयी. वहीं, कुछ समय बाद महिला का पति थाना में पहुंचा. उसने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार है. वह गिरिडीह शहर के बरगंडा क्षेत्र की रहनेवाली है. पति की दलील के बाद पुलिस ने मामले की जांच की और महिला को छोड़ दिया. पचंबा पुलिस ने बताया कि इस मामले में कोई भी गंभीर मामला सामने नहीं आया है. महिला को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
