Giridih News: बंद पत्थर खदान में डूबी महिला, तलाश जारी

गावां के तारापुर में बंद पत्थर खदान में नहाने गई महिला का पैर फिसलने से डूब गई. पुलिस और एनडीआरएफ टीम महिला की तलाश में जुटी है.

गिरिडीह: गिरिडीह जिले के गावां थाना क्षेत्र के तारापुर में एक बंद पड़े पत्थर खदान में पैर फिसल जाने से लौरिया निवासी 51 वर्षीय सावनी हांसदा गहरे पानी में डूब गयी. वह नहाने के लिए खदान गयी थी.

पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चली गई. आसपास के लोगों ने बचाने का प्रयास किया. खदान काफी गहरा है और बारिश के कारण पानी भरा हुआ है. ग्रामीणों की सूचना पर गावां पुलिस पहुंची और लोगों से पूछताछ की.

थाना प्रभारी जयप्रकाश कुमार ने कहा कि रात होने के कारण परेशानी हो रही है. मंगलवार को एनडीआरएफ टीम को बुलाकर महिला को बरामद करवाने का प्रयास किया जायेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Binod pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >