Giridih News :गिरिडीह में दिन भर बदलता रहा मौसम, बारिश से लोग रहे परेशान

Giridih News :गुरुवार को शहर में दिनभर आसमान में बादल छाये रहे. रुक-रुक कर हो रही बारिश से लोगों को परेशानी हुई.

गुरुवार को शहर में दिनभर आसमान में बादल छाये रहे. सुबह से ही कभी धूप, कभी छांव और बीच-बीच में रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को काफी परेशान किया. अचानक बारिश की वजह से राहगीरों को काफी दिक्कती हुई. कई लोग तेज बारिश से बचने के लिए दौड़ते-भागते रहे. बारिश के बावजूद उमस की स्थिति बनी रही, जिससे लोगों को राहत नहीं मिली. मौसम का असर बाजार और सड़क पर भी दिखा. दुकानदारों ने बताया कि बारिश की वजह से ग्राहक भी कम आये और यातायात भी प्रभावित हुआ. स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी ऐसा ही मौसम रहने की संभावना बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >