स्थानीय लोगों ने जब देर शाम तक बाइक खड़ी देखी, तो इसकी सूचना पालगंज के मुखिया को दी गयी. बताया जाता है कि शनिवार पूर्वाह्न लगभग 11 बजे से ही बाइक आइआरबी कैंप के बगल में खड़ी थी. पालगंज के मुखिया ने तत्परता दिखाते हुए इसकी सूचना पीरटांड़ थाना पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. नंबर के आधार पर बाइक मालिक की पहचान की जा रही है. क्षेत्र में लावारिस हालत में बाइक मिलने से लोगों में चर्चा का बाजार गर्म है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि बाइक के संबंध में कोई जानकारी मिले, तो तत्काल थाना को सूचित करें.
Giridih News :पीरटांड़ में लावारिस हालत में मिली बाइक
Giridih News :पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत पालगंज आइआरबी कैंप के समीप शनिवार को एक लावारिस बाइक मिलने क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. बाइक संख्या जेएच 11एडब्ल्यू 0363 सुबह से ही सुनसान स्थान पर खड़ी थी.
