Giridih News :जनता का मिल रहा है जनसमर्थन : शाहाबादी

Giridih News :गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने शनिवार को सदर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया.

गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने शनिवार को सदर प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क अभियान चलाया. मतदाताओं से भेंट कर भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील की. कहा कि जनसंपर्क अभियान में उन्हें जनता का अपार समर्थन मिल रहा है. अपने पिछले कार्यकाल में विकास की कई योजनाओं को उन्होंने धरातल पर उतारा था. इस बार जनता ने उन्हें पुन: मौका दिया, तो लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जनविकास की योजनाएं लागू की जायेगी. उन्होंने मुफस्सिल क्षेत्र के मटरूखा, महतोडीह, जमुनियाटांड़, मोहलीटांड़, बगुलवाटांड़, अकदोनी, बदडीहा, कोपा, गांधीनगर, योगीटांड़, सिकदारडीह, हंडाडीह, मनिकलालो, परसाटांड़, बक्सीडीह, जोरबाद व हरिचक का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने बैठक व नुक्कड़ सभा भी की. बैठक कर श्री शाहाबादी ने हेमंत सरकार की विफलता से लोगों को अवगत कराया. साथ ही केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला. मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज सिंह, प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, रवींद्र मंडल, इनोद साव, मनोज शर्मा, गंगाधर दास, शुभम पांडेय, मनोज जोशी, उदय विश्वकर्मा, गंगाधर दास, संतोष विश्वकर्मा, झमन पासी, राजू दास, रीना मंडल, धनंजय मंडल आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >