Giridih News :विकास कार्यों की अनदेखी के विरोध में भूख हड़ताल की चेतावनी

Giridih News :इसरी बाजार उत्तरी पंचायत की मुखिया रीना कुमारी ने राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री को पत्र भेजकर अपनी पंचायत में विकास कार्यों की अनदेखी के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है.

इसरी बाजार उत्तरी पंचायत की मुखिया रीना कुमारी ने राज्य के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री को पत्र भेजकर अपनी पंचायत में विकास कार्यों की अनदेखी के विरोध में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल की चेतावनी दी है. कहा है कि पंचायत में विकास कार्यों की घोर उपेक्षा हो रही है. ना तो रोड की मरम्मत की जा रही है और ना ही आंगनबाड़ी भवनों का निर्माण हो रहा है. पुलिस चौकी की स्थापना नहीं हो पा रही है. वहीं स्वास्थ्य सेवा व स्वच्छता के काम पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है. कई बार क्षेत्र के विधायक, सांसद, मंत्री व संबंधित जिला अधिकारियों को पत्राचार किया गया व मौखिक रूप से अवगत कराया, लेकिन कोई पहल नहीं हुई. इस अनदेखी के खिलाफ वह ग्रामीणों के साथ 11 सूत्री मांगों को लेकर 26 मई से डुमरी अनुमंडल कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल पर बैठने का निर्णय लिया है. मुखिया ने पत्र की प्रतिलिपि मुख्य सचिव रांची, सचिव ग्रामीण विकास विभाग, डीसी व एसपी, एसडीओ, एसडीपीओ, बीडीओ व सीओ डुमरी तथा डुमरी व निमियाघाट थाना प्रभारी को भी दी गई है.

क्या है मांग

मांगों में इसरी बाजार नदी के दोनों किनारों पर नाला व स्लैब का निर्माण, इसरी बाजार चौक से लेकर स्टेशन तक सड़क का कालीकरण व व स्लैब सहित नाली का निर्माण, इसरी बाजार उत्तरी व दक्षिणी पंचायत से प्रतिदिन निकलने वाले कचरे के संग्रहण व निपटान को स्थल का आवंटन, इसरी बस्ती और पंजाबी टोला के मध्य स्थित नदी पंपू तालाब पर पुल का निर्माण, इसरी बाजार में पिकेट का स्थापित कराने, पंजाबी टोला में 2000 फीट नाली व स्लैब का निर्माण कराने आदि शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >