Giridih News :विश्वकर्मा समाज ने तय की मिस्त्रियों की मजदूरी

Giridih News :झारखंड प्रदेश विश्वकर्मा समाज जिला कमेटी की बैठक विश्वकर्मा धाम कार्यालय धोबियाअहरी में रविवार को हुई. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवकी राणा व संचालन महासचिव सुनील राणा ने किया. भगवान विश्वकर्मा भगवान की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ बैठक की शुरुआत हुई.

बैठक में कमेटी का विस्तार किया गया. सुखदेव राणा को जिला उपाध्यक्ष, गोविंद राणा को सचिव, अरुण राणा को संगठन सचिव, डॉ किशोर राणा को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया. महिला समिति की जिलाध्यक्ष पद पर प्रियंका शर्मा व महासचिव सुनीता विश्वकर्मा को मनोनीत किया गया. बिरनी, राजधनवार, गांवा, तिसरी, बेंगाबाद, पीरटांड़ व नगर निगम क्षेत्र का चुनाव जल्द कराने का निर्णय लिया गया. मजदूरी के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. कुशल और सहायक मिस्त्री की मजदूरी तय की.

नियम उल्लंघन करने वालों पर लगेगा जुर्माना

कुशल मिस्त्री को 700 व सहायक मिस्त्री को 500 रुपये तथा आरा मिल मिस्त्री को 1000 व सहायक मिस्त्री को 600 रुपये प्रतिदिन मजदूरी दिये जाने का प्रस्ताव पारित किया गया. इसका उल्लंघन करने पर मिस्त्रियों व ठेकेदारों पर पांच हजार जुर्माना लगाने पर सहमति बनी. यह दर एक अप्रैल से लागू होगा. सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए चलो गांव की ओर अभियान चलाने का निर्णय किया गया. बैठक में जिला व प्रखंड के पदाधिकारी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >