Giridih News :साथियों के साथ पहाड़ पर समय बिताया विनोद ने

Giridih News :इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विधायक विनोद कुमार सिंह चुनाव के बाद गुरुवार को रिलैक्स मूड में दिखे. श्री सिंह सुबह उठे और फ्रेश होकर बगोदर प्रखंड के प्राकृतिकधाम खटैया की ऊंची पहाड़ी पर भ्रमण करने निकल गये.

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी विधायक विनोद कुमार सिंह चुनाव के बाद गुरुवार को रिलैक्स मूड में दिखे. श्री सिंह सुबह उठे और फ्रेश होकर बगोदर प्रखंड के प्राकृतिकधाम खटैया की ऊंची पहाड़ी पर भ्रमण करने निकल गये. घंटों तक उसी क्षेत्र के जंगल में फैला हरियाली का आनंद उठाते रहे. हालांकि, इस दौरान उनके समर्थक व शुभचिंतक उन्हें कॉल कर आंकड़ों देते रहे.

नागेंद्र महतो ने पूजा पाठ से की दिन की शुरुआत :

बगोदर के भाजपा प्रत्याशी नागेंद्र महतो अपने दिन की शुरुआत पूजा-अर्चना से की. इसके बाद वह सिंहदाहा में एक व्यक्ति के निधन की सूचना पर वहां पहुंचे और परिजनों को ढाढ़स बंधायात इसके बाद पुनः सरिया आये और वहां से गिरिडीह चले गये. गिरिडीह में मतगणना के दौरान अपनी उपस्थिति को लेकर कई कागजातों को जमा किये. गिरिडीह से अपने आवास खेतको पहुंचे और बगोदर, बिरनी और सरिया के विभिन्न बूथों पर हुए मतदान की जानकारी ली.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >