नशा से होता है शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान बीडीओ सुनील कुमार मुर्मू ने कहा कि नशा से शारीरिक, मानसिक और आर्थिक नुकसान होने के साथ-साथ लोगों का जीवन पूरी तरह से बर्बाद हो जा रहा है. लोगों को इससे दूरी बनाये रखना चाहिए. सीओ आमिर हमजा ने कहा कि यह अभियान जनता के लिए है. कई लोग नशा सेवन से बीमारियों से ग्रसित होकर असमय मौत के मुंह में समा रहे हैं. समय रहते सजग नहीं हुये तो इसका दुष्परिणाम दिखेगा. थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने इसे सार्थक पहल कहा. कहा कि नशा सेवन से सबसे ज्यादा प्रभावित महिलाएं होती है. महिलाओं की उपस्थिति से अब स्थिति बदलने वाली है. प्रनाम संगठन के संरक्षक सुनील कुमार यादव ने कहा कि शादी विवाह में शराब परोसना फैशन बनते जा रहा है, लेकिन इसके दुष्परिणाम को नहीं भुलना चाहिए. कहा लोगों को सचेत होने की आवश्यकता है, अन्यथा बड़ी अनहोनी होने पर खुशी पल भर में गम में बदल सकता है. इस मौके पर उपस्थित लोगों ने शराब से दूरी बनाने की शपथ ली. निकली गयी रैली इसके बाद हाथों में तख्ती और बैनर लिए ग्रामीण शराब के विरुद्ध नारा लगाते हुए दुधीटांड़ पहुंचे और ग्रामीणों को जागरूक किया. अध्यक्षता महुआर पंचायत की मुखिया सुकन्या कुमारी व संचालन प्रदीप यादव ने किया. मौके पर बीपीएम पंकज कुमार वर्मा, पंसस मो मिनसार, भागीरथ यादव, महेंद्र चौधरी, धीरज यादव, अशोक यादव, नितेश यादव, टुनटुन यादव, बासुदेव चैधरी सहित ग्रामीण उपस्थित थे.
Giridih News :ग्रामीणों ने ली नशा नहीं करने की शपथ (Trail)
प्रमुख मीना देवी ने कहा नशा के खिलाफ चलाये जा रहे जागरूकता अभियान का असर देखने को मिल रहा है. नशा से होने वाली परेशानी से लोगों को अब समझ में आने लगा है और जनता इस अभियान से जुड़कर इससे दूरी बनाने का मन बनाने लगे हैं. कहा नशा सेवन से घर परिवार को बिखरता देख लोग अभियान में शामिल होकर अन्य लोगों को भी जागरूक करने पहुंच रहे हैं.

Giridih News :ग्रामीणों ने ली नशा नहीं करने की शपथ (Trail)