Giridih News :ग्रामीणों ने रोका पीसीसी का निर्माण कार्य, जांच की मांग

Giridih News : गांडेय प्रखंड के डहुआटांड़ मोड़ से नवादा होते हुए माथाडीह, सिंहपुर, अर्जुनबाद तक हो रहे सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने रविवार को पीसीसी ढलाई में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कार्य रोक दिया है.

गांडेय प्रखंड के डहुआटांड़ मोड़ से नवादा होते हुए माथाडीह, सिंहपुर, अर्जुनबाद तक हो रहे सड़क निर्माण में अनियमितता का मामला सामने आया है. ग्रामीणों ने रविवार को पीसीसी ढलाई में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए कार्य रोक दिया है. जानकारी के अनुसार आरइओ सात किमी सड़क का निर्माण करवा रहा है. इसमें पीसीसी, कालीकरण व पुलिया निर्माण शामिल है. रविवार को नवादा के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में अनियमितता देखकर पीसीसी पर रोक लगा दी और मिक्स कंक्रीट लदे तीन वाहनों को वापस कर दिया. ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सड़क निर्माण में सुधार नहीं होता है, तब तक सड़क निर्माण नहीं होने दिया जायेगा. मौके पर सरोज गिरि, अखिलेश्वर प्रसाद वर्मा, नरेश प्रसाद वर्मा, मुकेश्वर प्रसाद वर्मा, रावड़ी देवी, मुकेश मंडल समेत अन्य मौजूद थे.

शिकायत मिली है, होगा सुधार

जेई कनीय अभियंता फैयाज अहमद ने कहा कि पीसीसी ढलाई में गड़बड़ी की शिकायत मिली है. संवेदक को सुधार करते हुए स्टीमेट के अनुरूप कार्य करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >