सरिया में बीडीओ को पंचायत भवन में बनाया बंधक, युवक से मारपीट के आरोप पर भड़के ग्रामीण; देर रात तक चला हंगामा

झारखंड के सरिया में बीडीओ ललित नारायण तिवारी को ग्रामीणों ने चार घंटे तक बंधक बनाया. युवक के साथ मारपीट का आरोप, माफी की मांग पर अड़े ग्रामीण.

सरिया प्रखंड के कुसमाडीह पंचायत भवन में गुरुवार की शाम उस समय हंगामा मच गया, जब ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी ललित नारायण तिवारी समेत एसआईआर कार्य में लगे कर्मियों को पंचायत भवन के अंदर कथित तौर पर बंधक बना लिया. ग्रामीणों ने पंचायत भवन के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लगा दिया और बीडीओ से माफी की मांग को लेकर देर रात तक प्रदर्शन किया.

घटना शाम करीब 4:30 से 5 बजे के बीच की बतायी जा रही है. सूचना मिलने के बाद सरिया, बगोदर, बिरनी और डुमरी की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण बीडीओ को तत्काल बाहर नहीं निकाला जा सका.

घटनास्थल पर हंगामा करते लोग

बाद में सरिया एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता और एसडीपीओ धनंजय राम भी दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे. इसके बाद काफी समझाने पर बीडीओ को पंचायत भवन से बाहर निकाला जा सका.

युवक से मारपीट के आरोप के बाद भड़का आक्रोश

जानकारी के अनुसार, बीडीओ ललित नारायण तिवारी गुरुवार को कुछ सहकर्मियों के साथ कुसमाडीह पंचायत भवन में चल रहे एसआईआर कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे थे. ग्रामीणों का आरोप है कि निरीक्षण के दौरान बीडीओ एसआईआर कार्य में जुटे कर्मियों को डांट-फटकार कर रहे थे.

इसी दौरान गांव के युवक मोहम्मद आजाद अंसारी अपने मोबाइल से पूरे घटनाक्रम की रिकॉर्डिंग करने लगे. ग्रामीणों का आरोप है कि मोबाइल से रिकॉर्डिंग किये जाने पर बीडीओ नाराज हो गये और युवक के साथ गला दबाकर मारपीट की गयी.

लोगों को समझाते हुए पुलिस अधिकारी

घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों को मिलने के बाद देखते ही देखते मामला पूरे गांव में फैल गया. इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण पंचायत भवन पहुंच गये और बीडीओ समेत एसआईआर कार्य से जुड़े सभी कर्मियों को अंदर ही रोक दिया. ग्रामीणों ने पंचायत भवन के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया.

पुलिस पहुंची, लेकिन ग्रामीणों ने नहीं खोला गेट

घटना की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को मिलने के बाद शाम करीब छह बजे पुलिस मौके पर पहुंची. सरिया के अलावा बगोदर, बिरनी और डुमरी से भी पुलिस बल बुलाया गया. पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर बीडीओ और अन्य कर्मियों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपने रुख पर अड़े रहे.

ये भी पढ़ें: धनवार में 15 दिन का अल्टीमेटम, हाइमास्ट लाइट नहीं जली तो आंदोलन करेगी भाजपा

बाद में सरिया एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता और एसडीपीओ धनंजय राम भी मौके पर पहुंचे. अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया.

बीडीओ से माफी की मांग पर अड़े ग्रामीण

बीडीओ पर युवक के साथ कथित मारपीट के आरोप से नाराज ग्रामीण देर शाम पंचायत भवन के गेट के बाहर जमा हो गये. लोगों ने बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी की और घटना की निंदा की.

ग्रामीणों की मांग थी कि बीडीओ पहले पीड़ित युवक और ग्रामीणों से माफी मांगें. समाचार भेजे जाने तक पंचायत भवन के बाहर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुटी हुई थी और लोग अपनी मांग पर अड़े थे.

एसडीएम ने की घटना की पुष्टि

सरिया एसडीएम संतोष कुमार गुप्ता ने बीडीओ को ग्रामीणों द्वारा पंचायत भवन में बंधक बनाये जाने की घटना की पुष्टि की. उन्होंने कहा कि वह घटनास्थल पर पहुंचे हैं और पूरी वस्तुस्थिति से अवगत होने के बाद आगे की जानकारी दी जायेगी. घटना के बाद कुसमाडीह पंचायत भवन के आसपास देर रात तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Laxmi narayan pa

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >