Giridih News :ग्रामीणों ने पकड़ा मवेशी लदा वाहन, पुलिस को सौंपा

बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड संतुरपी के पास सोमवार को ग्रामीणों ने एक पशु लदा मालवाहक टेपों पकड़ा. इसमें दो पशु लदे हुए थे.

बगोदर थाना क्षेत्र के जीटी रोड संतुरपी के पास सोमवार को ग्रामीणों ने एक पशु लदा मालवाहक टेपों पकड़ा. इसमें दो पशु लदे हुए थे. ग्रामीणों ने पशु लगा टेंपो बगोदर पुलिस को सौंप दिया. बताया जाता है कि स्थानीय युवकों को सूचना मिली कि बगोदर इलाके से प्रतिदिन पशुओं की चोरी कर उसकी तस्करी की जा रही है. सूचना पर युवकों ने रेकी करते हुए सोमवार को 11 बजे पशु लदा एक मालवाहक टेंपो देखा. रोकने पर चालक टेंपो छोड़ कर भाग गया. इसकी सूचना बगोदर थाना प्रभारी विनय कुमार यादव को दी गयी. सूचना पर पुलिस पहुंची और मवेशी और वाहन को कब्जे में ले लिया. पूर्व मुखिया संतोष रजक ने बताया कि बगोदर थाना क्षेत्र में इन दिनों सड़कों पर घूम रहे आवारा पशुओं की भी चोरी हो रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि मवेशी चोरी की है या व्यक्तिगत, इसकी जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >