दो महीने बाद भी नहीं हुई गिरफ्तारी, पीड़िता बोली- आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी

गिरिडीह के हीरोडीह थाना क्षेत्र में मारपीट की पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का गंभीर आरोप लगाया गया है.

हीरोडीह थाना क्षेत्र के नीमापहरी गांव निवासी रुकशाना खातून ने गिरिडीह के आरक्षी अधीक्षक को आवेदन देकर अपनी और परिवार की जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. उन्होंने 24 जून को गांव के ही सात लोगों पर लोहे की रड से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया है. पीड़िता के अनुसार, मारपीट में उनके दोनों पैर टूट गये. मामले में हीरोडीह थाना में कांड संख्या 90/26 दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है.

लोहे की रड से मारपीट का आरोप

रुकशाना खातून ने आवेदन में मनौवर अंसारी, समसुद्दीन अंसारी, अफसर अंसारी, कौसर अंसारी, हाजरा खातून, रहीमा खातून और बुताना खातून पर मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि आरोपियों ने लोहे की रड से उनके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे दोनों पैर टूट गये. उन्होंने अपनी नाबालिग बेटियों के साथ भी बदसलूकी किये जाने का आरोप लगाया है.

दो महीने बाद भी गिरफ्तारी नहीं

पीड़िता का कहना है कि घटना के बाद हीरोडीह थाना में मामला दर्ज कराया गया था. मेडिकल जांच में गंभीर चोट की पुष्टि भी हुई है. इसके बावजूद घटना के दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण दे रही है.

मायके में रहने को मजबूर परिवार

रुकशाना खातून के अनुसार, आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और लगातार उनके परिवार को धमकी दे रहे हैं. डर के कारण वह अपने परिवार के साथ मायके में रहने को मजबूर हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी पुलिस से सांठगांठ का हवाला देते हुए धमकी देते हैं कि यदि वह नीमापहरी स्थित अपने घर लौटीं तो उन्हें जिंदा जला दिया जाएगा.

निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी की मांग

पीड़िता ने आरक्षी अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि आरोपियों के खुलेआम घूमने से परिवार में भय का माहौल बना हुआ है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sunil verma

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >