वज्रपात से चार छात्रों व किसान की मौत, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

गिरिडीह में वज्रपात से हुई पांच लोगों की मौत के बाद केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर हर संभव सरकारी मदद का भरोसा दिलाया है।

वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में चार छात्रों और एक किसान की मौत के बाद केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी शनिवार को देवरी प्रखंड के बांसडीह, बिलोटांड़ और देवपहाड़ी गांव पहुंचीं. उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली और उन्हें सांत्वना दी. मंत्री ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया.

पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता का भरोसा

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि वज्रपात की घटनाओं में चार छात्रों और एक किसान की मौत से पूरा क्षेत्र आहत है. यह घटना अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवारों को सरकारी स्तर से निर्धारित सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की गयी है. सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सुविधाएं और सहायता पीड़ित परिवारों तक पहुंचायी जायेंगी.

4 अगस्त को हुई थी वज्रपात की घटना

विदित हो कि बीते मंगलवार, 4 अगस्त को देवरी थाना क्षेत्र के देवपहाड़ी गांव में वज्रपात की घटना में तीन छात्रों की मौत हो गयी थी. मृतकों में देवपहाड़ी निवासी पूरन साव के 17 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार साव, दुलार साव के 13 वर्षीय पुत्र विष्णुदेव साव और प्रभु साव के 15 वर्षीय पुत्र अभिनंदन साव उर्फ गजेंद्र शामिल थे.

वहीं, बिलोटांड़ गांव निवासी नरेश तिवारी के 18 वर्षीय पुत्र कुश कुमार तिवारी की भी वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गयी थी.

किसान की भी गयी जान, दो घायल

बांसडीह गांव के टोला तिलयडीह में वज्रपात की चपेट में आने से 40 वर्षीय किसान संतोष तिवारी की मौत हो गयी थी. वहीं, बिलोटांड़ निवासी गिरिधारी यादव के 17 वर्षीय पुत्र उमेश यादव और बांसडीह के टोला चंगचाचो निवासी सुरेंद्र तिवारी के पुत्र विक्रम तिवारी घायल हो गये थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rakesh sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >