चिचाकी स्टेशन के पास डाउन लाइन पर मिला महिला का शव, पुलिस पहचान कराने में जुटी

चिचाकी रेलवे स्टेशन के पास डाउन लाइन पर रविवार रात एक अज्ञात महिला का शव मिला. पुलिस शिनाख्त के प्रयास कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

गिरिडीह. चिचाकी रेलवे स्टेशन के समीप डाउन लाइन के किनारे रविवार रात करीब 32 वर्षीय अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना मिलने पर जीआरपी गोमो की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस महिला की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है.

स्टेशन मास्टर की सूचना पर पहुंची जीआरपी

जानकारी के अनुसार, पूर्व-मध्य रेलवे के ग्रैंड कॉर्ड रेल मार्ग पर स्थित चिचाकी रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने घटना की सूचना गोमो जीआरपी को दी. सूचना मिलने के बाद पुलिस रात करीब 2:30 बजे घटनास्थल पर पहुंची. शव चिचाकी स्टेशन से कोडरमा की ओर जाने वाले मार्ग पर स्टेटस सिग्नल के समीप पोल संख्या 335/32-34 के बीच डाउन मेन लाइन के किनारे पड़ा मिला.

जीआरपी के अनुसार, मृतका की उम्र करीब 32 वर्ष है. उसने नीले रंग का ट्राउजर और गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी. उसका रंग गोरा था और गर्दन तक छोटे काले बाल थे. नाक में नथनी थी. महिला के पास से कोई पहचान पत्र, मोबाइल फोन या अन्य दस्तावेज नहीं मिला. उसके पैरों में चप्पल भी नहीं थी.

आसपास के क्षेत्रों में भेजी जा रही तस्वीर

जीआरपी ने घटनास्थल और आसपास के इलाके में तलाशी ली, लेकिन महिला की पहचान से संबंधित कोई सामान नहीं मिला. पुलिस महिला की तस्वीर आसपास के थाना क्षेत्रों और संबंधित स्थानों पर भेजकर पहचान कराने का प्रयास कर रही है.

पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर आशंका जतायी है कि महिला किसी ट्रेन से यात्रा कर रही होगी और संभव है कि किसी कारणवश चलती ट्रेन से गिर गयी हो. हालांकि घटना की वास्तविक वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएमसीएच धनबाद भेज दिया है. पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम के बाद शव को करीब तीन दिनों तक शीतगृह में सुरक्षित रखा जाएगा. इस दौरान महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जाएगा. पहचान नहीं होने की स्थिति में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें: पिहरा में बेकाबू बाइक ने मासूम को रौंदा: सदर अस्पताल रेफर, मां ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Laxmi narayan pa

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >