दुष्कर्म का आरोपी देवर गिरफ्तार, गया जेल

बिरनी : बिरनी थानांतर्ग�� एक गांव से शनिवार को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना शुक्रवार की सुबह नौ बजे की बतायी जा रही है. घटना के बाद पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार की थी. पुलिस को दिये आवेदन में पीड़िता ने कहा […]

बिरनी : बिरनी थानांतर्गत एक गांव से शनिवार को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी देवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना शुक्रवार की सुबह नौ बजे की बतायी जा रही है. घटना के बाद पीड़िता ने थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार की थी. पुलिस को दिये आवेदन में पीड़िता ने कहा कि उसका देवर घर में घुस कर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया. शोर करने पर दिमागी रूप से कमजोर उसका पति पहुंचा तो देवर ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया. पति के शोर पर ग्रामीण जुटे. इसी बीच उसकी सास समेत घर के अन्य लोग वहां पहुंच गये और मामले की जानकारी ली. घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. किसी ने इसकी जानकारी बिरनी थाना को दी. सूचना पर पुलिस वहां पहुंच आरोपी को गिरफ्तार कर ले गयी. थाना प्रभारी सुरेश कुमार मंडल ने कहा कि पीड़िता के आवेदन पर बिरनी थाना में कांड संख्या 55/20 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >