Giridih News: सदर अस्पताल में दोबारा शुरू होगी अल्ट्रासाउंड सेवा, मरीजों को मिलेगी राहत

Giridih News: सदर अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए अस्पताल प्रबंधन ने बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड सेवा को एक बार फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा मरीजों की सुविधा के लिए यह सेवा पहले से ही उपलब्ध करायी गयी थी, लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारण इसे कुछ दिनों से इसे बंद कर दिया गया था. इस सेवा के बंद होने से मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

अल्ट्रासाउंड जांच के लिए लोगों को बाहर के निजी संस्थानों का सहारा लेना पड़ता है, जहां उन्हें औसतन 1500 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे. आर्थिक रूप से कमजोर तबके के मरीज परेशान रहते थे. अस्पताल प्रबंधन ने उनकी परेशानी को देखते हुए अल्ट्रासाउंड सेवा को दोबारा शुरू करने का फैसला किया है.

एक-दो दिनों में होगी शुरुआत : डीएस

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉक्टरों की अनुपलब्धता के कारण सेवा को अस्थायी रूप से बंद की गयी था. इसे दोबारा शुरू किया जा रहा है. एक-दो दिनों में सेवा फिर से शुरू हो जायेगी. डॉ राजीव ने यह भी बताया कि अल्ट्रासाउंड की सुविधा सुबह नौ बजे से 11 बजे तक उपलब्ध रहेगी. निजी संस्थानों की तुलना में यहां पर यह सेवा काफी कम दर पर दी जायेगी. आम मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए 500 रुपये देने होंगे. वहीं, आयुष्मान कार्ड धारकों को यह सेवा नि:शुल्क दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MAYANK TIWARI

MAYANK TIWARI is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >