गिरिडीह व डुमरी में सर्पदंश से दो युवकों की मौत

जिले में सर्पदंश से दो युवकों की मौत हो गयी. पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोकटियाबाद व दूसरी घटना डुमरी थाना क्षेत्र के कुसतो की है.

गिरिडीह.

जिले में सर्पदंश से दो युवकों की मौत हो गयी. पहली घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जोकटियाबाद की है. बबलू पासवान (40 वर्ष) पिता मुन्नालाल पासवान को बुधवार की रात करैत सांप ने काट लिया. इलाज के लिए उसे तत्काल सदर अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. परिवार वाले शव लेकर घर चले गये. सूचना पर पुलिस ने शव को गांव से वापस मंगवाया और पोस्टमार्टम करवाया. वहीं, डुमरी थाना क्षेत्र के कुसतो नावाडीह के रहनेवाले योगेंद्र मंडल (38 वर्ष) पिता भेखलाल मंडल को जहरीले सांप ने काट लिया. इससे उसकी मौत हो गयी. बताया जाता है कि योगेंद्र को गुरुवार की सुबह करीब आठ बजे सांप ने काट लिया. स्थिति गंभीर होने पर उसे नजदीक के ओझा के पास झाड़-फूंक करवाया गया. वहां बात नहीं बनी, तो परिजन सदर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. शव का पोस्टमार्टम करा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >