Giridih News :जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट, चार जख्मी

Giridih News :जमुआ थाना क्षेत्र के बेरहाबाद गांव में जमीन विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसे लेकर दोनों पक्ष ने जमुआ थाना में अलग अलग आवेदन देकर कांड दर्ज कराया है.

जमुआ थाना क्षेत्र के बेरहाबाद गांव में जमीन विवाद को ले दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसे लेकर दोनों पक्ष ने जमुआ थाना में अलग अलग आवेदन देकर कांड दर्ज कराया है. पहले पक्ष की 52 वर्षीय मीना देवी, पति गुलाब दास ने जमुआ पुलिस को दिये आवेदन में कहा है कि मेरी बेटी खुशबू देवी, दामाद अमित दास के साथ अपने बड़े भैंसुर के घर की तरफ जा रही थी. रास्ते में घात लगाये बैठे महेंद्र तुरी, पिता बुधू तुरी. ललिता देवी, पति रामेश्वर तुरी. मलवा देवी पति सुखदेव तुरी, ललिता देवी पति गुड्डू तुरी, अमृत तुरी पिता स्व शुकर तुरी, किरण देवी पति अमृत तुरी, प्रमिला देवी पति सुखदेव तुरी, उमेश तुरी पिता चांदो तुरी बेरहाबाद निवासी हरवे हथियार से लैस खड़े थे. उनलोगों ने हमला कर दिया. इसमें दामाद अमृत दास का सिर फट गया. कहा कि आरोपी महेंद्र तुरी ने मेरी बेटी के साथ छेड़छाड़ करने का प्रयास किया. वहीं दूसरे पक्ष ने से महेंद्र तुरी, पिता स्व बुधू तुरी ने कहा है कि मेरी जमीन अंबाटांड़ में मेरे परदादा लोचन तुरी के नाम से खतियान में दर्ज है. भू माफिया पप्पू कुमार, पिता गुलाब दास, गुलाब दास, पिता स्व जीवलाल दास, मीना देवी, पति गुलाब दास, भोला दास, पिता नामालूम, खूभलाल दास उर्फ़ फागू दास, पिता प्रेमा दास, तीतू दास, पिता नीरो दास, प्रदीप तुरी, पिता रामदयाल. तुरी ग्राम बेरहाबाद निवासी ने उनके साथ मारपीट की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >