देवरी थाना क्षेत्र के नेकपुरा गांव में बुधवार को मधुमक्खियों के झुंड के हमले से दो लोग भुटारी महतो (55) तथा धनु महतो (60) घायल हो गये. दोनों का उपचार निजी स्तर पर कराया गया. बताया जाता है कि बुधवार की दोपहर भुटारी महतो नेकपुरा नदी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया. भुटारी महतो को बचाने गये धनु महतो को भी मधुमक्खियों ने डंक मारकर जख्मी कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
