Giridih News :युवाओं के दो गुटों में मारपीट, कई घायल

Giridih News :गिरिडीह शहर के एक खेल मैदान और बाद में सड़क पर शनिवार की शाम को युवाओं के दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी.

गिरिडीह शहर के एक खेल मैदान और बाद में सड़क पर शनिवार की शाम को युवाओं के दो गुटों के बीच मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. इससे क्षेत्र में अफरातफरी मच गयी. घटना में कई युवक घायल हो गये. एक युवक के कान से खून बहने लगी. जानकारी के अनुसार कुछ युवक बक्शीडीह रोड स्थित भंडारीडीह क्षेत्र के मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे. इसी दौरान किसी बात को लेकर खिलाड़ियों के बीच बहस शुरू हो गयी. थोड़ी ही देर में युवाओं हाथापाई होने लगी. देखते-ही-देखते मैदान रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. बैट-बल्ले से एक-दूसरे पर हमला किया गया जिससे कई युवक घायल हो गए. घटना के बाद दोनों गुट चांदनी चौक की ओर बढ़े जहां एक बार फिर मारपीट हुई. इस बार झगड़े और भी उग्र हो गया. स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ.

सूचना पर पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों ने घटना की पुलिस को सूचना दी. सूचना पर ट्रैफिक पुलिस और नगर थाना की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस को देखते ही सभी युवक बाइक पर सवार होकर भाग निकले. घायलों में कुछ को हाथ-पैर में चोटें आयी है. घटना के बाद इलाके में तनाव है. मामले को लेकर नगर थाना प्रभारी शैलेश प्रसाद ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम को भेजा गया था, लेकिन पुलिस को देखते ही सभी युवक फरार हो गये. सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे है. पहचान कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >