Giridih News: अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर पर चढ़ सड़क की दूसरी ओर पहुंचा, चालक घायल

Giridih News: अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर से टकरा कर सड़क के विपरीत दिशा में चला गया. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. गंभीर रूप से घायल चालक को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल डुमरी में भर्ती कराया गया.

निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत कलाली रोड के समीप एनएच-19 पर बिहार की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गया और सड़क की दूसरी ओर जा पहुंचा. इस दुर्घटना में ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रेलर चालक सड़क पर पहले से गिरी लकड़ी की बल्ली को देखकर चौंक गया और वाहन से नियंत्रण खो बैठा. अनियंत्रित ट्रेलर डिवाइडर से टकरा कर सड़क के विपरीत दिशा में चला गया. घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची. गंभीर रूप से घायल चालक को आनन-फानन में रेफरल अस्पताल डुमरी में भर्ती कराया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया. घटना के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी थी. हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद ने तत्परता से कुछ ही मिनटों में जाम हटवा दिया गया. समाचार लिखे जाने तक घायल चालक की पहचान नहीं हो सकी थी, वह बेहोशी की अवस्था में था. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >