Giridih News: जिले के छह विधान सभा सीटों में कुल 100 प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

Giridih News: गिरिडीह जिले में विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है. जिले के 6 विधानसभा सीटों में अब तक 100 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. कई लोगों ने एक ही सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि कई लोगों ने दो या चार सेटों में अपना नामांकन पत्र भरा है.

गिरिडीह जिले में विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है. जिले के 6 विधानसभा सीटों में अब तक 100 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है. कई लोगों ने एक ही सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया जबकि कई लोगों ने दो या चार सेटों में अपना नामांकन पत्र भरा है. गिरिडीह विधानसभा सीट पर कुल 16 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र 28 सेटों में दायर किया वहीं डुमरी विधानसभा सीट पर कुल 13 प्रत्याशियों ने 27 सेट में अपना नामांकन पत्र भरा है जबकि गांडेय में 17 प्रत्याशियों ने 35 सेट में, जमुआ में 9 प्रत्याशियों ने 21 सेट में, धनवार में 28 प्रत्याशियों ने 52 सेट में और बगोदर विधानसभा सीट पर 17 प्रत्याशियों ने 33 सेटो में अपना नामांकन पत्र भरा है. बता दें कि 29 अक्टूबर को स्क्रूटनी की जाएगी और नाम वापसी की तिथि चुनाव आयोग ने एक नवंबर निर्धारित की है.

विधान सभा – प्रत्याशी की संख्या – सेट की संख्या

1. धनवार – 28 प्रत्याशी – 52 सेट

2. बगोदर – 17 प्रत्याशी – 33 सेट

3. जमुआ – 09 प्रत्याशी – 21 सेट

4. गांडेय – 17 प्रत्याशी – 35 सेट

5. गिरिडीह – 16 प्रत्याशी – 28 सेट

6. डुमरी – 13 प्रत्याशी – 27 सेट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >