Giridih News: श्रीश्री 108 श्री शिव पंच परिवार प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली कलश यात्रा

बगोदर प्रखंड के बखरीडीह गांव में श्रीश्री 108 श्री शिव पंच परिवार प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ को लेकर रविवार को कलश यात्रा निकाली गयी.

कलश यात्रा बखरीडीह गांव स्थित यज्ञ मंडप से निकल कर समूचे गांव का भ्रमण करते हुए ऊपरी नाला पहुंची. यहां पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में जल भरवाया. कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित किया गया. पहले दिन पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश व रात्रि में प्रवचन हुआ.

सोमवार को होगा वेदीपूजन

सोमवार को वेदी पूजन, अरणी मंथन, जलाधिवास, आरती व प्रवचन, मंगलवार को वेदी पूजन, वस्त्राधिवास, अन्नाधिवास, आरती व प्रवचन, बुधवार को वेदी पूजन, नगर भ्रमण, शय्याधिवास, घृतढ़ारी, आरती व प्रवचन, गुरुवार को वेदी पूजन, प्राण-प्रतिष्ठा, हवन, पूर्णाहूति, कन्या पूजन, ब्राह्मण भोजन, भंडारा व रात में भक्ति जागरण होगा. यज्ञ से पूरा गांव भक्तिमय हो गया है.

मौके पर ये लोग रहे मौजूद

मौके पर मुखिया बंधन महतो, उमेश मंडल, कौलेश्वर मंडल, हेमलाल महतो समेत बड़ी संख्या में महिला- पुरुष मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MAYANK TIWARI

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >