Giridih News:गिरिडीह में तिरंगा यात्रा आज, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा होंगी शामिल

Giridih News:शुक्रवार को गिरिडीह में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. इसमें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य रूप से शामिल होगीं.

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना अपना पराक्रम दिखाया है. भारतीय सेना के अदम्य साहस व पराक्रम को सैल्यूट करने के लिए शुक्रवार को गिरिडीह में तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. इसमें केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के अलावा भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ऑ रवींद्र राय, जमुआ विधायक मंजू कुमारी सहित कई सामाजिक संगठन के लोग भी शामिल होंगे. भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि दलगत भावना से ऊपर उठकर सभी लोग शुक्रवार की सुबह नौ बजे झंडा मैदान में एकत्रित होंगे. यहां से तिरंगा यात्रा निकाली जायेगी. यात्रा बड़ा चौक तक जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >