Giridih News :महिला से मारपीट मामले में तीन को भेजा गया जेल

Giridih News :गावां थाना क्षेत्र के छटनीमहुआ निवासी शिवंती देवी ने पति, सास व ससुर समेत अन्य पर मारपीट करने व हत्या करने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है.

गावां थाना क्षेत्र के छटनीमहुआ निवासी शिवंती देवी ने पति, सास व ससुर समेत अन्य पर मारपीट करने व हत्या करने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है. महिला का विवाह 2019 में हुआ. उसे दो पुत्री भी है. आरोप है कि ससुराल के लोग पुत्री के जन्म होने के बाद लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं. वहीं मायके से रुपये लाने की दबाव भी बना रहे हैं. महिला ने पति रामस्वरूप दास, सास देवंती देवी, ससुर डेगन दास,देवर अरुण दास, सचिन दास व संदीप दास को आरोपित किया है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति रामस्वरूप दास, ससुर डेगन दास व सास देवंती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने कहा कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर तीन लोगों को जेल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >