जंगली मशरूम खाने से तीन लोग बीमार,हॉस्पिटल में भर्ती

खुखड़ी खाकर बीमार पड़ने वालों में जमुआ बाजार के सूरज कुमार (24), कैलाश साव (30) और सपना देवी (26) है. बताया कि उक्त सभी आसपास झाड़ियों के नीचे उगे खुखड़ी को सब्जी बनाकर खाए थे.

बरसात के मौसम में जंगल में उगने वाले खुखड़ी को खाने से जमुआ के तीन व्यक्ति बीमार हो गए. आनन-फानन में उन्हें नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया. खुखड़ी खाकर बीमार पड़ने वालों में जमुआ बाजार के सूरज कुमार (24), कैलाश साव (30) और सपना देवी (26) है. बताया कि उक्त सभी आसपास झाड़ियों के नीचे उगे खुखड़ी को सब्जी बनाकर खाए थे. खुखड़ी खाने के बाद तीनों के पेट में दर्द, दस्त, उल्टी व बेचैनी की शिकायत हुई. सामाजिक कार्यकर्ता मोती कुमार साहा, बद्री यादव एवं रामदेव सोनी ने तीनों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया. चिकित्सक ने कहा कि मामला फूड पॉइजनिंग का है. फिलहाल तीनों की हालत में सुधार हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >