Giridih News :घर में सो रहा था परिवार, जेवरात व सामग्री ले गये चोर

Giridih News :तिसरी थाना क्षेत्र के बरेपाट गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने इमरान आलम के घर में घुसकर नकद सहित चालीस हजार रुपए से अधिक के जेवरात व अन्य सामानों की चोरी कर ली.

तिसरी थाना क्षेत्र के बरेपाट गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने इमरान आलम के घर में घुसकर नकद सहित चालीस हजार रुपए से अधिक के जेवरात व अन्य सामानों की चोरी कर ली. बताया गया कि इमरान व उसके परिवार के लोग रात में खाना खाकर सोए हुए थे. चोर दरवाजे की कुंडी खोलकर अंदर घुऐ और अलमारी से नगदी और जेवरात निकाल लिया. साथ ही घर में रखे बर्तन आदि भी ले गये. शनिवार सुबह जब घर के लोग उठे तो देखा कि अलमारी खुला हुआ है और घर का सारा सामान बिखरा पड़ा है. इमरान ने इसकी खबर जिप सदस्य व उनके पति को सहित गांव के लोगों को दी. सूचना पर गांव के लोग पहुंचे. भुक्तभोगी ने तिसरी थाना में शिकायत की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >