Giridih News :छठ व्रतियों को नहीं होगी कोई असुविधा : सुदिव्य सोनू

नगर विकास व आवास विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने छठ घाटों पर आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कमियों को शीघ्र दूर करने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया.

मंत्री श्री सोनू ने गरहाटांड़ छठ घाट, झरियागादी छठ घाट, दीनदयाल उपाध्याय छठ घाट, शिव शक्ति घाट, अरगाघाट छठ घाट, मेट्रोस गली छठ घाट, शीतलपुर-पांडेयडीह छठ घाट, शीतलपुर छठ घाट, सिरसिया छठ घाट, आदर्श नगर छठ घाट, सिहोडीह छठ घाट, आमघाट छठ घाट, आश्रम घाट, प्रोफेसर काॅलोनी छठ घाट, अमित बरदियार शास्त्री नगर छठ घाट तक का दौरा किया. इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों के अलावे जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद थे. मंत्री ने छठ घाटों के निरीक्षण के दौरान पूजा समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से भी वार्ता की. लोगों की बातें को सुनीं. व्यवस्था को लेकर उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को कई निर्देश दिये.

नगर निगम करे व्यवस्था दुरुस्त

उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि महापर्व छठ में छठ व्रतियों को किसी प्रकार से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. इसके लिए छठ घाटों का निर्माण, पहुंच पथों को दुरुस्त करने, प्रकाश व्यवस्था बेहतर तरीके से करने, सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम करने समेत कई आवश्यक निर्देश दिया. मंत्री ने कहा कि शेष छठ घाटों का भी दौरा जल्द किया जायेगा. मौके पर एसडीओ अनुमंडल पदाधिकारी श्रीकांत यशवंत विस्पुते, नगर प्रशासक प्रशांत कुमार लायक, एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, झामुमो जिलाध्यक्ष सह जिला बीस सूत्री उपाध्यक्ष संजय सिंह,मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो, नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन कुमार, पचम्बा थाना प्रभारी राजीव कुमार, झामुमो के अजीत कुमार पप्पू, प्रदोष कुमार, साठू ठाकुर, कृष्ण मुरारी शर्मा, अजय कांत झा, प्रमिला मेहरा, राॅकी सिंह, रामजी यादव, गोपाल विश्वकर्मा, दिलीप रजक, राकेश सिंह उर्फ टुन्ना सिंह, अभय सिंह, दारा हाजरा, मोनू सिंह सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >