गांडेय प्रखंड की कई बूथों में पानी की नहीं है व्यवस्था

प्रखंड के कई विद्यालयों (बूथों) में चापाकल खराब हैं. ग्रामीणों ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को हो रही परेशानियों को देखते हुए पेयजल संकट से निजात की मांग की है.

गांडेय. प्रखंड के कई विद्यालयों (बूथों) में चापाकल खराब हैं. ग्रामीणों ने स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को हो रही परेशानियों को देखते हुए पेयजल संकट से निजात की मांग की है. हालांकि आसन्न लोकसभा व गांडेय विधानसभा उप चुनाव को देखते हुए प्रशासन मतदान केंद्रों (स्कूलों) में पानी, बिजली, शौचालय समेत अन्य व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटा हुआ है. उत्क्रमित मध्य विद्यालय पहरमा (बूथ नंबर 299) में चापाकल नहीं है. विभागीय आकड़ों की बात करें तो प्रखंड के करीब तीन दर्जन स्कूल (बूथ) समेत पंचायत भवन गांडेय, सामुदायिक भवन चुटियाडीह, पंचायत भवन पंडरी में चापाकल मरम्मत व बोरिंग की आवश्यकता पर जोर दिया गया है.

बूथों को चिह्नित कर दुरुस्त की जा रही व्यवस्था : बीडीओ

बीडीओ निसात अंजुम ने कहा कि मतदान केंद्र के निरीक्षण के क्रम में जहां-जहां पेयजल संकट है, वहां व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है. पेयजल व स्वच्छता विभाग को सूची भेजी गयी है. कई बूथों में बोरिंग हो चुकी है. वहीं, कई स्थानों में चापाकल मरम्मत किया जा रहा है. जहां से भी शिकायतें मिल रही हैं, वहां टीम भेजी जा रहा है. कहा कि मवि पहरमा में पूर्व में भी बोरिंग करायी गयी थी, लेकिन यह ड्राई हो गयी है. यहां नल जल योजना से दो स्टैंड पोस्ट लगाने, डीप बोरिंग करने एवं मतदान के दिन टैंकर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >