Giridih News :कुएं में मिला युवक का शव

Giridih News :नवडीहा ओपी क्षेत्र के ढाकीटांड़ में गुरुवार को एक पुराने कुएं से युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान जियोटोल निवासी टेकलाल यादव (45) पिता सरजू यादव के रूप में हुई. स्थानीय ग्रामीणों ने कुएं में एक शव देखा. सूचना मिलनते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी.

घटना की सूचना नवडीहा पुलिस को दी गयी. एसआई रामकिशोर पाल सदल-बल घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से सहयोग से शव को कुएं से बाहर निकलवाया. मृतक की पत्नी सतीया देवी ने बताया कि उनके पति को शराब की लत थी. वे अक्सर कई दिनों तक घर से बाहर रहते थे. मोबाइल साथ में नहीं रखने के कारण उनसे संपर्क कर पाना मुश्किल होता था.

पिता ने कहा : अचानक मिली खबर

वहीं, मृतक के पिता सरजू यादव ने कहा कि हमें लगा कि वह हमेशा की तरह अपनी ससुराल गया होगा, लेकिन अचानक खबर मिली कि उसका शव कुएं में पड़ा है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गिरिडीह भेज दिया. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके. टेकलाल का शव मिलने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना की सूचना पर जिप सदस्य संजय हाजरा भी घटनास्थल पर पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >