Giridih News :ग्रामीणों ने ली नशा नहीं करने की शपथ

Giridih News :बड़कीटांड़ गांव में शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में नशा मुक्ति को लेकर प्रमुख मीना देवी की अगुवाई में चल रहे अभियान पर चर्चा की गयी. इस दौरान ग्रामीणों ने नशा से दूरी बनाते हुए बेहतर जीवन जीने की शपथ ली.

डीलचंद परदेशी ने बताया कि नशा से घर-परिवार बिखर रहा है. नशा के खिलाफ प्रमुख मीना देवी की अगुवाई में चल रहे जन जागरूकता अभियान सराहनीय पहल है. सभी ग्रामीणों को इसमें सहयोग करना है और नशा से दूर रहकर बेहतर जीवन जीना है. कहा नशा से कई परिवार बर्बाद हो चुके हैं. बड़कीटांड़ शिव मंदिर में आगामी शिवरात्री महापर्व को नशा मुक्त अभियान के साथ मनाने का ग्रामीणों ने संकल्प लिया है.

सभी पंचायतों में चल रहा अभियान

मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे प्रनाम संगठन के संरक्षक सुनील कुमार यादव ने कहा नशा मुक्ति के खिलाफ सभी पंचायतों में जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसमें ग्रामीणों का भरपूर सहयोग भी मिल रहा है. अब तक छोटकी खरगडीहा और चपुआडीह पंचायत में जागरूकता अभियान चलाया जा चुका है, जिसमें स्कूली बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों ने भाग लेकर नशा से दूरी बनाने का संकल्प लिया है. शनिवार को बड़कीटांड़ पंचायत के घाघरा गांव में रैली के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जायेगा. मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने भी संकल्प लेकर नशा से दूर रहने की बात कही. बैठक में मुखिया पति बासुदेव महतो, प्रनाम संगठन के अध्यक्ष अजीत कुमार, प्रदीप यादव, देबू यादव, मनोज यादव, रघुनंदन यादव, शिवनंदन यादव, दीपक यादव, सोनू यादव, सुरेंद्र यादव, संदीप यादव सहित अन्य उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >