Giridih News :वार्ड 15 में अधिकतम 1347 एवं वार्ड 12 में न्यूनतम चार वोट के अंतर से हुई जीत-हार

नगर निगम चुनाव में कुछ वार्डों के परिणाम काफी रोचक रहे. इस चुनाव में वार्ड नंबर 15 में अधिकतम 1347 वोटों के अंतर से जीत-हार का फैसला हुआ है, जबकि न्यूनतम चार वोटों के अंतर से वार्ड नंबर 12 में जीत-हार हुई है.

आंकड़ों के मुताबिक वार्ड 15 की विजेता पूजा कुमारी को 1876 वोट प्राप्त हुए तथा मुन्नी देवी 529 वोट लाकर उपविजेता बनीं. दोनों के बीच वोट का अंतर 1347 रहा. गौरतलब है कि उन्हें पहली बार मौका मिला है. इसके बाद अधिकतम वोटों के अंतर से जीत-हार का फैसला वार्ड नंबर 17 में हुआ. यहां विजेता आरती देवी को 1646 वोट मिले तो उपविजेता मिन्नी वर्णवाल को 316 वोट मिले. आरती देवी ने 1330 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर लगातार दूसरी बार पार्षद बनी है. वार्ड 12 में न्यूनतम चार वोट के अंकर से जीत-हार हुई है. इस वार्ड से विजेता अजय कुमार रजक को 637 वोट मिले तो उपविजेता कन्हैया कुमार रजक को 633 वोट मिले. इसी तरह दूसरे न्यूनतम पांच वोट के अंतर से वार्ड नंबर 23 में जीत-हार हुई. यहां विजेता मुन्ना रजवार को 555 वोट मिले तो 550 वोट लाकर मृत्युंजय कुमार यादव उपविजेता रहे. वार्ड नंबर 23 से आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार यादव उर्फ गुड्डू यादव वार्ड पार्षद चुनाव लड़ रहे थे. इस वार्ड पर कइयों की पैनी नजर थी. श्री यादव को डिप्टी मेयर के दावेदार के रूप में देखा जा रहा था. चूंकि वर्ष 2018 के नगर निगम चुनाव में उन्होंने वार्ड नंबर 25 से जीत हासिल की थी. इस बार वार्ड नंबर 25 महिला आरक्षित सीट होने के कारण श्री यादव ने वार्ड 23 से अपना भाग्य आजमाया था. यहां का चुनाव परिणाम जब आया तो उनके समर्थक सकते में पड़ गये.

36 वार्डों में 23 नये चेहरों को मिला मौका

इस चुनाव ने नगर निगम के 36 वार्डों से 23 नये चेहरों को मौका दिया है. जानकारी के मुताबिक वार्ड एक से अनिल कुमार गुप्ता, वार्ड दो से मो लल्लू, वार्ड तीन से वदरून निशा, वार्ड चार से कृष्णा कुमार साहू, वार्ड पांच से हिना खानम, वार्ड छह से संजीव कुमार, वार्ड सात से समीर दीप, वार्ड नौ से संगीता कुमारी, वार्ड 13 से ज्योति मरांडी, वार्ड 15 से पूजा कुमारी, वार्ड 19 से महबूब आलम अंसारी, वार्ड 20 से उर्मिला देवी, वार्ड 22 से नीतेश कुमार, वार्ड 23 से मुन्ना रजवार, वार्ड 25 से सावित्री देवी, वार्ड 26 से शगुफ्ता प्रवीण, वार्ड 28 से चंदन कुमार यादव, वार्ड 30 से सुशीला देवी, वार्ड 32 से रशीदा अख्तर, वार्ड 33 से आरजू बानो, वार्ड 34 से सरफराज अंसारी, वार्ड 35 से शहनाज खातून व वार्ड 36 से बीनू देवी पहली बार वार्ड पार्षद बनी है. बता दें कि नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत 36 वार्ड है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >