Giridih News :राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में शामिल होने टीम गयी रांची

Giridih News :झारखंड जूडो संघ का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप नामकुम रां���ी स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में होगा. इसमें गिरिडीह की 30 सदस्यीय टीम भाग लेगी.

झारखंड जूडो संघ का तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जूडो चैंपियनशिप नामकुम रांची स्थित जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल में होगा. इस प्रतियोगिता में पूरे झारखंड से 600 जूडो खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. यह जानकारी गिरिडीह जिला जूडो संघ के महासचिव उज्ज्वल सिंह ने दी. इस प्रतियोगिता में गिरिडीह के किरण पब्लिक स्कूल, सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल, डीपीएस, घोड़थंभा सेंट जेवियर पब्लिक स्कूल व और गिरिडीह जूडो क्लब के 30 खिलाड़ी रांची के लिए शनिवार को रवाना हुए. प्रतिभागियों को गिरिडीह जिला जूडो संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष डॉ विजय सिंह, ऋषि सलूजा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. संघ के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने आशा व्यक्त की कि प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >