Giridih News :पत्नी संग मिल बेटे ने मां-पिता को पीटा

Giridih News :मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अगदोनीकला के रहने वाले मनोहर लाल यादव और उनकी पत्नी सोमारी देवी को शनिवार को उनके बेटे और बहू ने मारपीट कर घायल कर दिया. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अगदोनीकला के रहने वाले मनोहर लाल यादव और उनकी पत्नी सोमारी देवी को शनिवार को उनके बेटे और बहू ने मारपीट कर घायल कर दिया. दोनों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घायल मनोहर ने बताया कि उनका छोटा पुत्र मुकेश यादव और उसकी पत्नी कौशल्या देवी ने उनके साथ मारपीट की है. उसके बेटे और बहू लगातार उनसे पैसे की मांग करते हैं. कई बार पैसा भी दिया. इसके बाद भी मारपीट करते है. बताया कि उनका पुत्र बेरोजगार है. शनिवार को उनकी बहू कौशल्या की किसी बात को लेकर सास सोमरी देवी के बीच झगड़ा हो गया और वह मारपीट करने लगी. उन्होंने हस्तक्षेप किया तो बेटा मुकेश मारपीट करने लगा. पड़ोली उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये. मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक आवेदन नहीं मिला. शिकायत मिलती है, तो विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >