पेड़ से दबकर घायल हुई दूसरी महिला की अस्पताल में मौत

Giridih News :बुधवार की शाम आयी तेज आंधी से पेड़ गिरने से घायल एक और महिला ने गुरुवार को दम तोड़ दिया. पचंबा थाना क्षेत्र के अलकापुरी चौक के पास आम का पुराना पेड़ गिरने से दबकर घायल हुई दूसरी महिला पिंडाटांड़ पंचायत के मगहिया गांव निवासी एतवारी महतो की 51 वर्षीय पत्नी रधिया देवी की मौत हो गयी.

बुधवार को आंधी के दौरान अलकापुरी पचंबा में पेड़ गिरने से चार लोग हुए थे घायल बुधवार की शाम आयी तेज आंधी से पेड़ गिरने से घायल एक और महिला ने गुरुवार को दम तोड़ दिया. पचंबा थाना क्षेत्र के अलकापुरी चौक के पास आम का पुराना पेड़ गिरने से दबकर घायल हुई दूसरी महिला पिंडाटांड़ पंचायत के मगहिया गांव निवासी एतवारी महतो की 51 वर्षीय पत्नी रधिया देवी शहर के एक निजी नर्सिंग में इलाजरत थी. इसी दौरान उसकी मौत हो गयी. वह अलकापुरी चौक के समीप सब्जी बेच रही थी. आंधी-पानी से बचने के लिए चार लोग पेड़ के नीचे चले आये. इसी दौरान अचानक पेड़ गिर गया और चारों इसकी चपेट में आ गये. घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पचंबा पुलिस की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. निजी नर्सिंग होम में चल रहा था इलाज इलाज के दौरान चंदनडीह की सोमारी देवी (45) की मौके पर ही मौत हो गयी थी. अन्य घायलों को भर्ती कर लिया गया था. बुधवार की आधी रात को रधिया देवी की तबीयत अचानक काफी बिगड़ गयी. इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया गया. चिकित्सकों की कोशिश के बावजूद गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >