Giridih News :सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का समापन

सुभाष शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय गिरिडीह में सड़क सुरक्षा माह-2026 के तहत एनएसएस के तत्वाधान में दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया.

पहले दिन मंगलवार को पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया. दूसरे दिन बुधवार को सभी प्रशिक्षुओं ने कॉलेज से डीसी कार्यालय तक रैली निकाली गयी. मौके पर संस्थान के निदेशक सह अध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह एवं सुभाष पब्लिक स्कूल की प्राचार्या मौसमी भद्रा ने रैली को हरी झंडी दिखायी. डॉ सिंह ने कहा कि शराब सेवन कर गाड़ी चलाना एवं ड्राइविंग मोबाइल का प्रयोग बिल्कुल प्रतिबंधित होना चाहिए. प्राचार्य डॉ अनुज कुमार ने कहा कि आज के युवा हेलमेट लगाने में शर्म महसूस करते हैं, जबकि वही जान को सुरक्षित रखता है. मौके पर कॉलेज प्राचार्य डॉ ए कुमार, एनएसएस पदाधिकारी डॉ एसके सिंह, प्रो के राज, डॉ ओपी राय, डॉ शमा परवीन, प्रो आरके प्रसाद, प्रो धर्मेंद्र मंडल, प्रो बीएम कुमार, प्रो जी कुमार, प्रो सोमा सूत्रधार, प्रो संदीप चौधरी, प्रियेश, मिंकल, पूजा, राजेश आदि उपस्थित रहे.

छात्रों व वाहन चालकों को किया गया जागरूक

गिरिडीह. राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत जिले में लगातार जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में 28 जनवरी को जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष कुमार के निर्देशानुसार जिले के अलग-अलग स्थानों पर सड़क सुरक्षा को लेकर शैक्षणिक एवं प्रवर्तन आधारित कार्यक्रम आयोजित किये गये. कार्यक्रम की शुरुआत मकतपुर हाइस्कूल में की गयी. इस दौरान निबंध, क्विज व पेंटिंग प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. बच्चों को समूह में विभाजित कर सड़क सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे गये. सही उत्तर देने वाले समूहों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान छात्रों को सड़क पर सुरक्षित चलने, हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, ट्रैफिक नियमों के पालन तथा दुर्घटनाओं से बचाव के तरीकों की जानकारी दी गयी. वहीं स्कूल में मौजूद शिक्षकों को रोड सेफ्टी विंग के प्रतिनिधियों द्वारा सड़क सुरक्षा की शपथ भी दिलायी गयी. कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे.

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में चला सघन वाहन जांच अभियान

मुफस्सिल थाना परिसर एवं थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क सुरक्षा को लेकर सघन वाहन जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान करीब 60 से 70 वाहनों की जांच की गई. इस दौरान वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, वैध कागजात एवं ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया. जांच अभियान के दौरान सभी वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई. अधिकारियों ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए जागरूकता के साथ-साथ नियमों का सख्ती से पालन बेहद जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >