Giridih News : नीलेश की मौत की जांच की मांग को ले माले ने लगायी जनपंचायत

Giridih News : नीलेश की मौत की जांच की मांग

Giridih News : गावां प्रखंड स्थित सांख पंचायत में नीलेश यादव की मौत की जांच की मांग को ले भाकपा माले के द्वारा शुक्रवार को एक जनपंचायत का आयोजन किया गया. मौके पर मुख्य रुप से पूर्व विधायक राजकुमार यादव उपस्थित थे. ज्ञात हो कि गत 5 मई को नीलेश गांव के ही एक युवक अजीत यादव के आग्रह पर कोडरमा स्टेशन पहुंचाने के लिए निकला था. डोरंडा कोडरमा पथ पर नवलशाही के पास चंचाल माता मोड़ के पास नीलेश गंभीर स्थिति में पाया गया था. स्थानीय प्रशासन के द्वारा आनन फानन में नीलेश को कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गयी थी. जबकि साथ जा रहा युवक मामूली रूप से घायल था. जनपंचायत में साथ जा रहे युवक अजीत से पूछताछ की गयी. लेकिन वह घटना के बारे में सटीक जवाब नहीं दे पा रहा था. मृतक के माथे अन्य भागों में रड से मारे जाने का निशान पाया गया था. मामले में राजकुमार यादव ने कहा कि अबतक जांच व पूछताछ में स्पष्ट पता चल रहा है कि मामला संदिग्ध है व आपसी दुश्मनी में नीलेश की हत्या कर दी गयी है. प्रशासन मामले की जांच कर ठोस कार्रवाई करें.मौके पर प्रखंड सचिव सकलदेव यादव, अखिलेश यादव, प्रियंका कुमारी, जिप सदस्य पवन कुमार चौधरी, रोहित कुमार, बीरू यादव समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Manoj kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >