Giridih News :जिले के तीन केंद्रों पर होगी नीट यूजी की परीक्षा

Giridih News :रविवार चार मई को निर्धारित नीट (यूजी)-2025 परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसकी जानकारी डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने प्रेस वार्ता में दी. डीसी ने बताया कि परीक्षा के लिए गिरिडीह जिले में तीन केंद्र बनाए गये हैं. इसमें सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पचंबा, सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स हाइस्कूल व हाइस्कूल गिरिडीह शामिल हैं.

डीसी ने बैठक कर दिये कई निर्देश, परीक्षा में शामिल होंगे 1309 परीक्षार्थीरविवार चार मई को निर्धारित नीट (यूजी)-2025 परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गयी है. इसकी जानकारी डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने प्रेस वार्ता में दी. डीसी ने बताया कि परीक्षा के लिए गिरिडीह जिले में तीन केंद्र बनाए गये हैं. इसमें सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस पचंबा, सर जेसी बोस सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस गर्ल्स हाइस्कूल व हाइस्कूल गिरिडीह शामिल हैं. यहां अपराह्न दो से पांच बजे तक परीक्षा होगी. बताया कि जिले में कुल 1309 परीक्षार्थी शामिल होंगे. कदाचार मुक्त, सुगमतापूर्वक व निष्पक्ष परीक्षा के लिए जिला स्तर पर व राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी नयी दिल्ली की टीम ने परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग, रजिस्ट्रेशन, बायोमीट्रिक उपस्थिति बनाने की व्यवस्था की गयी है. डीसी ने बताया कि परीक्षा के को लेकर केंद्र अधीक्षक/पर्यवेक्षक, दंडाधिकारी के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बलों की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है.

सीसीटीवी व जैमर लगाये गये

डीसी ने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक कक्ष व सभी कमरों में सीसीटीवी, जैमर तथा बायोमीट्रिक उपस्थिति यंत्र का लगाया गया है. सात स्टैटिक व तीन पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट, तीन वरीय पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है. साथ ही जिलास्तर पर एक नोडल ऑफिसर तथा एक सहायक नोडल ऑफिसर नामित किये गये हैं. पारदर्शिता से परीक्षा को लेकर सभी इंतजाम किये गये हैं.

डीइओ ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

जिला शिक्षा पदाधिकारी (डीइओ) वसीम अहमद ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और केंद्राधीक्षक को निर्देश दिये. डीइओ ने परीक्षा केंद्र के अंदर केवल परीक्षा संचालन से संबंधित अधिकारी, वीक्षक तथा कर्मी को प्रवेश देने की बात कही. केंद्रों पर विद्युत, जेनरेटर, पेयजल, शौचालय, साफ-सफाई, पर्याप्त बेंच-डेस्क, एंबुलेंस, अग्निशमन, मेडिकल आदि की उपलब्धता का निर्देश दिया. डीइओ ने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी से बचने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये. हैं. साथ में रीतेश पांडेय भी मौजूद थे.

जैक ग्यारहवीं की परीक्षा 20 से

डीइओ ने कहा कि जैक की 11वीं की परीक्षा 20 मई से शुरू होकर 22 मई तक चलेगी. इसके लिए जिले के 62 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. बताया कि अपराह्न दो से पांच बजे तक सभी केंद्रों में परीक्षा ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >