Giridih News :तालाब खुदाई के बाद नहीं मिली राशि, लाभुक समिति परेशान

Giridih News :केंद्र सरकार ने अमृत काल में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की थीं. इसमें से एक अमृत सरोवर भी है, लेकिन विभागीय उपेक्षा व ठेकेदारी के कारण निर्मित अमृत सरोवर में एक बूंद पानी नहीं है. साथ ही लाभुक समितियों को अभी तक राशि नहीं मिली है.

गांडेय में बने हैं आधा दर्जन अमृत सरोवर

केंद्र सरकार ने अमृत काल में कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की थीं. इसमें से एक अमृत सरोवर भी है, लेकिन विभागीय उपेक्षा व ठेकेदारी के कारण निर्मित अमृत सरोवर में एक बूंद पानी नहीं है. साथ ही लाभुक समितियों को अभी तक राशि नहीं मिली है. कई अमृत सरोवर में तो एक बूंद पानी नहीं है. अब ग्रामीण इसके निर्माण पर ही सवाल उठा रहे हैं.

क्या है मामला

वर्ष 2023-24 में गांडेय में आधा दर्जन अमृत सरोवर का शिलान्यास हुआ. प्रखंड की दासडीह समेत पंडरी पंचायत के नावाडीह व कोलडीहा, मेदिनीसारे पंचायत के जरगे टोला, फुलजोरी के गोविंदपुरा, गजकुंडा के बासोडीह, मोचियाडीह व बरमसिया टू में अमृत सरोवर का शिलान्यास हुआ. कुछ स्थानों पर कार्य भी हुआ और तामझाम के साथ झंडोत्तोलन, पौधरोपण समेत अन्य काम हुए. लेकिन, विभागीय पेंच में राशि फंस गयी और आज तक भुगतान नहीं हुआ है.

18 में नौ लाख का हुआ भुगतान

दासडीह में आठ लाख की लागत से अमृत सरोवर का निर्माण करने वाली लाभुक समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह व सचिव रंजीत सिंह ने बताया कि अभी तक 18 लाख की जगह उन्हें नौ लाख भुगतान ब्लॉक से मिला है, जबकि एमबी पूरीी है. राशि भुगतान के नाम पर टालमटोल किया जा रहा है. वरीय पदाधिकारी से किया गया है पत्राचार : बीडीओ : बीडीओ निसात अंजुम ने कहा कि मामला उनके कार्यकाल का नहीं है. इसके बावजूद लाभुक समिति की शिकायत पर अमृत सरोवर की राशि के लिए वरीय पदाधिकारी से पत्राचार किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >