Giridih News :पंस की बैठक में छाया रहा आंगनबाड़ी व नल जल का मामला

Giridih News :गांडेय प्रखंड सभाकक्ष में सोमवार को पंचायत समिति की मासिक बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख राजकुमार पाठक ने की. इसमें अंचल, प्रखंड, आपूर्ति, समाज कल्याण, शिक्षा, बिजली विभाग, अबुआ आवास, स्वास्थ्य, पेयजल व स्वच्छता विभाग सहित अन्य विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की गयी.

गांडेय प्रखंड सभाकक्ष में सोमवार को पंचायत समिति की मासिक बैठक हुई. अध्यक्षता प्रमुख राजकुमार पाठक ने की. इसमें अंचल, प्रखंड, आपूर्ति, समाज कल्याण, शिक्षा, बिजली विभाग, अबुआ आवास, स्वास्थ्य, पेयजल व स्वच्छता विभाग सहित अन्य विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की गयी. पंसस मो मुस्लिम एवं सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव आंगनबाड़ी केंद्र व पर्यवेक्षिका की मनमानी का मुद्दा उठाया. कहा कि सुधार करें अन्यथा वरीय पदाधिकारी से पत्राचार किया जायेगा. प्रमुख ने कहा कि दिशा व जिप की बैठक में मामला उठाते हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती है. बैठक में अपूर्ण 84 आंगनबाड़ी केंद्र की स्थिति की समीक्षा कर उसे पूर्ण करने पर जोर दिया गया. साथ ही अपूर्ण मामले में नोटिस एवं प्राथमिकी दर्ज करने का प्रस्ताव लिया गया.इसके अलावा नल जल योजना से संबंधित मामला भी उठा. सदस्यों ने कहा कि योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है.मौके पर पंसस भोला मंडल, मोहन हाजरा, पवन अग्रवाल, मुखिया मो अकबर, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ड. अबू कासिफ, पशुपालन पदाधिकारी डॉ. बेबी प्रभा, डीडब्ल्यूएसडी के कनीय अभियंता बबलू हांसदा, शिक्षा विभाग की बीपीओ श्रद्धा कुमारी, मनरेगा के बीपीओ मनोज मुर्मू, मनीषा टुडू आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >