Giridih News :पंस की बैठक में छाया रहा अनुपस्थित पदाधिकारियों का मुद्दा

Giridih News :प्रखंड सभाकक्ष में बुधवार को गांडेय उप प्रमुख किशोर मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की मासिक बैठक हुई. बैठक में अंचल, प्रखंड, आपूर्ति, समाज कल्याण, शिक्षा,कृषि, बिजली, स्वास्थ्य, स्वच्छता व पेयजल विभाग समेत पीएम आवास व अबुआ आवास योजना पर चर्चा की गयी.

16 गिरिडीह119-बैठक में उपस्थित बीडीओ, सीओ, उप प्रमुख व अन्य. गांडेय. प्रखंड सभाकक्ष में बुधवार को गांडेय उप प्रमुख किशोर मुर्मू की अध्यक्षता में पंचायत समिति की मासिक बैठक हुई. बैठक में अंचल, प्रखंड, आपूर्ति, समाज कल्याण, शिक्षा,कृषि, बिजली, स्वास्थ्य, स्वच्छता व पेयजल विभाग समेत पीएम आवास व अबुआ आवास योजना पर चर्चा की गयी. मौके पर संबंधित विभाग के पदाधिकारियों ने विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी दी. बैठक में पिछले 17 फरवरी को आयोजित बैठक में लिये गये प्रस्तावों के अनुपालन पर भी चर्चा हुई. इसमें मुख्य रुप से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं में अनियमितता और घूसखोरी का मामला और अनुपस्थित पदाधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं होने का मुद्दा छाया रहा. पंस सदस्यों ने बाल विकास परियोजना की किसी भी कार्यक्रम की जानकारी जनप्रतिनिधियों को नहीं दिये जाने, भूमि संरक्षण व मत्स्य विभाग की योजनाओं की जानकारी नहीं देने समेत अन्य मामले उठाये. अधूरे आंगनबाड़ी केंद्र को पूरा कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग डोकीडीह पंचायत के मुखिया मो अकबर, अहिल्यापुर के पंसस मोहन हाजरा और फुलझरिया के पंसस ने कहा कि अधूरे आंगनबाड़ी केंद्र को पूर्ण किया जाए या भवन निर्माण अपूर्ण रखनेवाले दोषियों पर कार्रवाई हो. बैठक में आवास प्लस योजना में जीओ टेक करने के बदले रोजगार सेवक द्वारा राशि की उगाही करने का भी मामला उठा. आंगनबाड़ी की पर्यवेक्षिका किरण कुमारी ने बताया कि प्रखंड स्तर पर रसनजोरी, बंधाबाद और रकसकुट्टो में पालना गृह का निर्माण किया जाएगा, इसमें कामकाजी दंपती अपने बच्चों को दिनभर रख सकेंगे. इसके साथ ही मोहन हाजरा ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय दूल्हडीह में विकास मद के खर्च का ब्यौरा मांगा. वहीं विभाग द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पंसस ने नाराजगी व्यक्त की. कहा कि अहिल्यापुर में साधन-संपन्न व्यक्तियों और वैसे व्यक्ति जिन्हें पूर्व में ही इंदिरा आवास का लाभ दिया गया है, उन्हें अबुआ आवास योजना का लाभ दिया जा रहा है, जो जांच का विषय है. कृषि पदाधिकारी, अंचलाधिकारी व बीडीओ ने भी रखी अपनी बात इधर कृषि पदाधिकारी सुजीत कुमार ने कहा कि कृषि विभाग द्वारा किसान समृद्धि योजना चलायी जा रही है, जिसमें किसानों को 18,500 रुपये का डीडी जमा करना होगा. इसमें किसानों को चंलत सोलर युक्त मोटर दिया जाएगा. अंचलाधिकारी ने कहा कि दाखिल-खारिज के आवेदनों का जल्द से तेजी से निष्पादन किया जा रहा है. साथ ही प्रखंड स्तर पर गैरमजरुआ जमीन को चिह्नित किया जा रहा है. गांडेय के बीडीओ ने कहा कि 17 अप्रैल से प्रखंड परिसर पर स्पांशरशीप योजना के तहत शिविर का आयोजन किया जाएगा. बैठक में सांसद प्रतिनिधि रघुनाथ यादव, बीपीओ मनोज मुर्मू, मनीषा टुडू, एमओ नीलेश कुमार, पंसस गुलाब मंडल, डॉ. रकीब, मो.अब्बास, मो.मुख्तार समेत कई मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRADEEP KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >